दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, युवाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सुबह 7 बजे शुरू हुई इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और आदर्शों को याद करना था। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान दौड़ में शामिल प्रतिभागियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खुंटे, अपर कलेक्टर भरतराम ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक गौरव ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि राष्ट्र की मजबूती उसकी एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव में निहित है। इसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।