सरदार पटेल की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया नमन, अखंड भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

लोकभवन में छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी किया स्मरण

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकभवन में सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राज्यपाल डेका ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने सरदार पटेल को देश की एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का महत्वपूर्ण शिल्पकार बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *