छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में 6,836 करोड़ रुपये का भुगतान, गांवों तक पेयजल पहुंचाने की योजनाएं जारी

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये और समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है।

जल जीवन मिशन के अधिकारियों के मुताबिक, मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप संबंधित कार्यों के लिए भुगतान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *