30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, कांकेर के 78,973 किसानों को मिलेगा लाभ

कांकेर, 29 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 10 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में, प्रत्येक चार महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। कांकेर जिले में 24वीं किस्त से कुल 78,973 किसान लाभान्वित होंगे। राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *