जगदलपुर, 11 फरवरी 2026।
बस्तर संभाग के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। निजी क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 16 एवं 17 फरवरी को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जहां युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़कर रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
इस रोजगार मेले में बस्तर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों—बस्तर, बकावंड, भानपुरी, जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, दरभा, तोकापाल, बास्तानार एवं नगरनार—से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा अन्य इच्छुक अभ्यर्थी भी अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों का अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है, वे अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in� के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह रोजगार मेला बस्तर संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित