पुलिस चौकी के पास खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

संभल20सितम्बर2026/ गुन्नौर क्षेत्र के सैजना मुस्लिम गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की रात करीब 1:17 बजे की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं।

बदायूं जिले के फिरोजपुर गुमराह निवासी कमलदीप सिंह बीएसएनएल कंपनी में कार्यरत हैं। वह 11 सितंबर को काम से लौटने के बाद गुन्नौर के सैजना मुस्लिम गांव में अपने रिश्तेदार ऋषिपाल के घर रुके थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक घर के बाहर खड़ी की थी।

रात करीब 1:17 बजे तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ दो अन्य युवक भी नजर आ रहे हैं। सुबह बाइक गायब मिलने पर कमलदीप ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज देखी, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना के बाद सैजना मुस्लिम पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक संभल से मामले में कार्रवाई और बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई। मामले के बाद गुन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *