औली में भारत-अमेरिका की सैन्य ताकत का प्रदर्शन, रोबोटिक डॉग और ड्रोन से हुई खास ड्रिल

नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026। भारत और अमेरिका की सेनाएं उत्तराखंड के औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के तहत आधुनिक तकनीक और सैनिकों के तालमेल को परख रही हैं। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने ऊंचाई वाले इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ी विभिन्न ड्रिल का अभ्यास किया।

अभ्यास के दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन जैसी ड्रिल कराई गईं। इसमें सैनिकों के साथ ड्रोन, रोबोटिक डॉग, प्रशिक्षित कुत्तों और स्नाइपरों का इस्तेमाल किया गया। इसका उद्देश्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाते समय आधुनिक तकनीक और सैन्य कौशल के बीच बेहतर समन्वय विकसित करना है।

‘युद्ध अभ्यास-2026’ का 22वां संस्करण 15 सितंबर से शुरू हुआ है। यह अभ्यास उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड के साथ-साथ राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी आयोजित किया जा रहा है। दोनों देशों के करीब 600-600 सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

औली में विशेष रूप से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्वतीय युद्ध और ठंडे मौसम में सैन्य अभियानों की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियारों और सैन्य क्षमताओं से जुड़ी गतिविधियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *