जगदलपुर, 21 सितम्बर 2026। मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर और कलेक्टरों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान को प्रभावी और सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अविनाश चंपावत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इधर, जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। बैठक में अभियान की प्रगति और इसके प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।