रायपुर में गणेशजी को चढ़ा 1.15 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, 100 साल पुरानी परंपरा में दिखी भव्यता

रायपुर15सितम्बर 2026/राजधानी रायपुर के गोलबाजार में गणेशोत्सव इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही भगवान गणेश को करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये कीमत का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने भगवान गणेश के मस्तक पर यह मुकुट अर्पित किया।

गोलबाजार में गणेशोत्सव का आयोजन 100 साल से भी अधिक समय से होता आ रहा है। सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।

771 ग्राम सोने से तैयार मुकुट

भगवान गणेश को अर्पित किया गया स्वर्ण मुकुट करीब 771 ग्राम वजनी बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मुकुट अर्पित किए जाने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई।

व्यापारी और श्रद्धालु भी हुए शामिल

आयोजन में अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता समेत गोलबाजार व्यापारी संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वर्ण मुकुट अर्पित किए जाने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

गोलबाजार का यह गणेशोत्सव अपनी पुरानी परंपरा और भव्य आयोजन के लिए जाना जाता है। इस बार स्वर्ण मुकुट ने उत्सव को और खास बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *