दंतेवाड़ा/किरंदुल14सितम्बर 2026/यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर रोक लगाने के लिए किरंदुल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े BTOA के 116 ट्रकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने BTOA को औपचारिक नोटिस जारी करते हुए ट्रकों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, पिछले 10 दिनों में कुल 224 मामलों में MV Act की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है।
किरंदुल पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और खतरनाक मोड़, दुर्घटनाजन्य स्थलों तथा सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें, ताकि यातायात सुचारू रहे और हादसों से बचा जा सके।