‘ट्रॉफी चोर’ के नारों से गूंजा स्टेडियम, मोहसिन नकवी को भारतीय फैंस ने घेरा; वीडियो वायरल

14सितम्बर 2026/

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस ने नकवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जैसे ही मोहसिन नकवी मंच पर पहुंचे, स्टैंड्स से ‘ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर’ के नारे सुनाई देने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय फैंस को नकवी के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा और सुना जा सकता है।

बताया जा रहा है कि नकवी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और रनर-अप का चेक सौंपा, लेकिन भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म होने की घोषणा कर दी गई। यह घटनाक्रम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी ट्रॉफी को लेकर नकवी और भारतीय टीम के बीच विवाद सामने आया था।

गौरतलब है कि भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया और आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। अब ट्रॉफी विवाद से जुड़े वीडियो और भारतीय फैंस की नारेबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *