छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, CM साय ने फिल्म देखने के बाद किया बड़ा ऐलान

रायपुर 11सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में परिवार, मंत्रिमंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद यह घोषणा की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ भक्ति, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित बताई गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और भगवान हनुमान के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास है।

बताया गया है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने से इसके निर्माताओं और कलाकारों में उत्साह है। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में फिल्म के दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को नीम करौली बाबा से जुड़ी आध्यात्मिक कथा की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है। फिल्म में भक्ति और रहस्य के साथ कर्तव्य, साहस और सही मार्ग पर चलने का संदेश देने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *