जगदलपुर, 8 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर विधानसभा के करपावंड मंडल में अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यशाला में जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन की यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी खितेश मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सेवा काल भारत को विश्व पटल पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण दौर है। वहीं मंडल अध्यक्ष तरुण पाण्डे ने कहा कि इस अभियान के जरिए मंडल के कोने-कोने तक सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाया जाएगा।
कार्यशाला में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।