09 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होंगे महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर, 07 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 09 सितंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मंत्रिपरिषद की यह बैठक 09 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में होगी।

बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित निर्णयों की विस्तृत जानकारी शासन की ओर से फिलहाल साझा नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय द्वारा 07 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *