जंगलवार कॉलेज कैंपस में भालुओं की दस्तक, 2 शावकों समेत 7 भालू दिखने से मचा हड़कंप

14मई 2026

कांकेर जिले के जंगलवार कॉलेज परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कॉलेज कैंपस के भीतर भालुओं का झुंड घूमता नजर आया। बताया जा रहा है कि दो शावकों समेत कुल 7 भालू परिसर में दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है और अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिस इलाके में भालू देखे गए वहां सुरक्षा बलों के जवानों की ट्रेनिंग भी चल रही थी। अचानक कैंपस में भालुओं के पहुंचने से जवानों और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलवार कॉलेज घने जंगलों से घिरे इलाके में स्थित है, इसलिए जंगली जानवर अक्सर रिहायशी इलाकों और संस्थानों तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी यहां तेंदुए और भालुओं की मौजूदगी देखी जा चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने जवानों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *