संभल में महिला से पर्स लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

अस्पताल में हाथ जोड़कर बोले आरोपी- अब नहीं करेंगे गलत काम

उत्तर प्रदेश  22नवंबर2026/संभल में महिला का पर्स लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करता और भविष्य में गलत काम नहीं करने की बात कहता नजर आया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से महिला का लूटा हुआ पर्स, एक बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *