28मार्च26
डोंगरगढ़ में रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनोखा दृश्य देखने को मिला। प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में पुलिस जवानों ने भक्ति का सुर छेड़ते हुए मां की आरती की। इस दौरान पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ मां बमलेश्वरी की आरती कर भक्ति का संदेश भी दिया। पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
इस पहल को देखकर श्रद्धालुओं ने पुलिस जवानों की सराहना की और कहा कि यह नजारा समाज में सकारात्मक संदेश देता है कि सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस भी आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है।
प्रशासन की इस पहल से रामनवमी का पर्व डोंगरगढ़ में और भी खास और यादगार बन गया।