खाटूश्यामजी मंदिर के पास भोजनालय में भीषण आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

सीकर (राजस्थान), 20 नवंबर 2026। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक भोजनालय में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मंदिर के निकास मार्ग पर कला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में लगी। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। एहतियात के तौर पर मंदिर का निकास मार्ग बंद कर दिया गया और श्रद्धालुओं को गुवाड़ चौक की ओर से बाहर निकाला गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *