11जून2026
दंतेवाड़ा। हत्या के मामले में 21 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2005 में 14 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा और फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कटेकल्याण क्षेत्र के वर्ष 2001 के हत्या प्रकरण में आरोपी सोढ़ी मासा केंद्रीय कारागृह जगदलपुर में निरुद्ध था। पैरोल मिलने के बाद वह वापस जेल नहीं पहुंचा और फरारी के दौरान तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र में अपना नाम बदलकर रहने लगा।
हाल ही में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तेलंगाना में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय कारागृह जगदलपुर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही 21 साल पुरानी फरारी का अंत हो गया।