रायपुर। 11जुलाई 2026/शिक्षा विभाग ने रायपुर संभाग के सहायक शिक्षकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी किए हैं। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में जारी अंतिम वरिष्ठता सूची में शामिल सहायक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से संयुक्त संचालक कार्यालय, रायपुर भेजनी होगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठता सूची में शामिल टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की जानकारी तय प्रारूप के अनुसार समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिक्षकों के अभिलेखों का अद्यतन, वरिष्ठता निर्धारण और अन्य विभागीय प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
15 जुलाई तक भेजनी होगी TET की जानकारी! शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सहायक शिक्षकों के लिए अहम निर्देश