10जुलाई 2026
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंआरीपारा स्थित एक बंद पड़े मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11,400 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां जब्त की गईं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।