दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन, भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरों से बनी थी अमर पहचान

26अप्रैल2026

देश के प्रसिद्ध छायाकार रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फोटोग्राफी और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
रघु राय को भारतीय फोटो जर्नलिज़्म का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में देश और दुनिया की कई ऐतिहासिक घटनाओं को कैमरे में कैद किया। उनकी सबसे चर्चित और दर्दनाक तस्वीरें 1984 की भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था।
परिवार के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। वे उम्र संबंधी बीमारियों के साथ कैंसर से भी जूझ रहे थे। उनके पीछे पत्नी और तीन बेटियां तथा एक बेटा हैं।
रघु राय का अंतिम संस्कार आज शाम दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन को भारतीय फोटोग्राफी के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *