26अप्रैल2026
चाईबासा में जिला बार एसोसिएशन की अधिवक्ता अंजलि शर्मा ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें वकालत की डिग्री में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर शनिवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर परवेज, सरकारी वकील पवन शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने अंजलि की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।