दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

26अप्रैल2026

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 जैसे ही ज्यूरिख के लिए टेकऑफ की तैयारी में थी, उसी दौरान विमान के इंजन नंबर-1 में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई।
घटना के बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से तुरंत टेकऑफ रोक दिया गया। सभी 232 यात्रियों को सुरक्षित आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी इवैक्युएशन) के जरिए विमान से बाहर निकाला गया।
इस दौरान 6 यात्री हल्के रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल विमान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी को संभावित वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *