बलिया में खूनी पारिवारिक विवाद: दामाद ने पत्नी-सास की बेरहमी से हत्या, ससुर गंभीर

26अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र स्थित बछईपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब एक युवक ने देर रात अपनी ससुराल में घुसकर पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी के मासूम बेटे को भी चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, वैवाहिक तनाव के चलते पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। इसी बीच आरोपी रात के अंधेरे में घर में घुसा और सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाव में आए परिजनों पर भी उसने जानलेवा वार किए।
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *