संभाग से लेकर ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां जगदलपुर, 12 जनवरी आगामी जनगणना 2026-27 को सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्तर जिले में प्रशासनिक तैयारियों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। जनगणना अधिनियम 1948 तथा राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उनके दायित्व निर्धारित किए गए हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जनगणना कार्य को एक महाअभियान के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसमें संभाग और जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों का नेतृत्व रहेगा। बस्तर संभाग के संभागायुक्त डोमन सिंह को संभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के रूप में संपूर्ण अभियान की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के सहयोग हेतु अपर कलेक्टर चंद्रिका प्रसाद बघेल एवं डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक सुरेश चन्द्र सिंह को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के सूक्ष्म नियोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर आयुक्त प्रवीण वर्मा को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुविभाग स्तर पर— जगदलपुर अनुविभाग – ऋषिकेश तिवारी तोकापाल अनुविभाग – शंकर लाल सिन्हा बस्तर अनुविभाग – गगन शर्मा लोहण्डीगुड़ा अनुविभाग – नीतीश वर्मा बकावण्ड अनुविभाग – मनीष कुमार वर्मा
जगदलपुर, 18 फरवरी 2026। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तोकापाल में बुधवार को सुरक्षा और सजगता का प्रेरक माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल […]
तीन विकासखंडों पर विशेष फोकस, 25 फरवरी तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रमजगदलपुर, 13 जनवरी 2026/बस्तर जिले को फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से […]