मुंगेर में बड़ा झटका नक्सल संगठन को: कुख्यात कमांडर सुरेश कोडा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर

19/02/2026मुंगेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सक्रिय सशस्त्र नक्सली दस्ता के सदस्य और सरकार द्वारा घोषित इनामी नक्सली सुरेश कोडा ने पुलिस केंद्र मुंगेर में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह नक्सली स्पेशल एरिया कमिटी (SAC) का कमांडर बताया जा रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।
आत्मसमर्पण के दौरान सुरेश कोडा ने 1 AK-47, 1 AK-56, 2 इंसास राइफल और 505 जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगातार चल रहे अभियान, दबिश, छापेमारी और सरकार की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष कार्य बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस दस्ता के कई सदस्य पहले ही सरेंडर कर चुके हैं, जिससे संगठन की पकड़ कमजोर होती गई।
पुलिस का दावा है कि सुरेश कोडा के आत्मसमर्पण के बाद मुंगेर जिला नक्सल प्रभाव से लगभग मुक्त हो गया है और अब क्षेत्र में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
सरकार की नीति के तहत सुरेश कोडा को घोषित इनाम राशि, प्रोत्साहन राशि, प्रशिक्षण भत्ता और पुनर्वास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *