विचाराधीन बंदी की मौत मामले में दंडाधिकारी जांच शुरू ,1 जून तक आमजन से मांगे गए साक्ष्य और दावा-आपत्ति

23मई 2026

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में उपचार के दौरान विचाराधीन बंदी अमन कुमार उर्फ अमल की हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आकाश छिकारा के निर्देश पर इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, राजूर निवासी अमन कुमार उर्फ अमल को उपचार के लिए 8 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया है।
इस जांच की जिम्मेदारी एसडीएम तोकापाल को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने आम नागरिकों, संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, साक्ष्य, दावा या आपत्ति हो तो वे 1 जून 2026 तक अपना लिखित अभ्यावेदन कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल में प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन या अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी तथ्यों और पक्षों को गंभीरता से सुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *