रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ को बांधा रक्षासूत्र, प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना

रायपुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर रक्षासूत्र बांधा।

इस अवसर पर राज्यपाल  डेका के साथ फर्स्ट लेडी रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। दोनों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

मंदिर में इस दौरान श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *