जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026। बस्तर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानवीय पहल की है। बैंक परिवार ने स्वेच्छा से 2 लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि जुटाकर मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एकत्रित राशि का चेक बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा।
इस अवसर पर बैंक के सीईओ केएस ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ एसए रजा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरके सूर्यवंशी, सचिव आशीष बराल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संकट की घड़ी में सेवा और संवेदना
बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बीच बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की यह पहल प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। बैंक परिवार ने एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग करते हुए आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की मिसाल पेश की है।