लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में बहादुरी का सम्मान, 60 जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

बीजापुर, 6 अक्टूबर 2026। गंगालूर थाना क्षेत्र के लेण्ड्रा-कोरचोली जंगल में 2 अप्रैल 2024 को हुई मुठभेड़ में साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवान शामिल हैं।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी। अभियान में 3 महिला समेत कुल 13 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों के मारे जाने की जानकारी पुलिस ने दी थी।

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता ने जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक केशरी, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सिद्धार्थ सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *