वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

19/02/2026दंतेवाड़ा पुलिस को साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को जामनगर से गिरफ्तार किया गया है।
मामला बचेली क्षेत्र के पीड़ितों से जुड़ा है, जिनसे मार्च से जून 2025 के बीच ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 7.91 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर सेल और स्थानीय थाना की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की।
जांच के दौरान 100 से अधिक बैंक खातों के लेनदेन का विश्लेषण किया गया और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब या टास्क आधारित कमाई के झांसे में न आएं, अपनी बैंकिंग जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *