रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े साझा हितों के विषयों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद और सहयोग को लगातार बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी सहित दोनों राज्यों के मुख्य सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जल संसाधन समेत साझा हितों के मुद्दों पर आगे भी दोनों राज्यों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।