इंजन समेत कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत-बचाव जारी

गुवाहाटी, 11 नवंबर 2026। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दिगारू स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके और ट्रेन पटरी से उतर गई।

हादसे में इंजन सहित कुल छह रेल डिब्बे प्रभावित हुए हैं। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों की संख्या और हादसे के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

रेलवे ने यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। पटरियों को साफ करने और ट्रेन को हटाने के लिए रिकवरी ट्रेन भी मौके पर भेजी गई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और महाप्रबंधक घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *