बीजापुर के जंगल में छिपाकर रखे 711 बीजीएल सेल बरामद, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

बीजापुर, 6 नवंबर 2026। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने ताड़ापाला एफओबी से लगे केजी हिल्स के जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला बीजापुर पुलिस, केरिपु 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम ने 5 नवंबर को ताड़ापाला एफओबी के आसपास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एफओबी से करीब 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप संदिग्ध स्थान पर सर्चिंग के दौरान ये बीजीएल सेल बरामद हुए।

सुरक्षा बलों ने बरामद बीजीएल सेल को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी आईईडी या अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका बनी हुई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से कर्रेगुट्टा और आसपास की पहाड़ियों में फिलहाल प्रवेश नहीं करने की अपील की है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में निर्धारित कार्ययोजना के तहत आगे डी-माइनिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *