शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के बाद दर्ज हुआ था मामला, दंतेवाड़ा से हुई गिरफ्तारी

बीजापुर 5नवंबर /छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सामनाथ तामो (23), निवासी ग्राम तुमिरगुंडा, थाना बारसूर, जिला दंतेवाड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मई 2025 से थाना आवापल्ली क्षेत्र की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना आवापल्ली में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 87, 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को आरोपी को उसके गृह ग्राम तुमिरगुंडा से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे दंतेवाड़ा स्थित माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *