रायपुर, 05 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भारत रत्न से सम्मानित महान संगीतकार, गायक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लोकभवन में डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
डॉ. भूपेन हजारिका ने असम सहित पूरे देश और विदेशों में भारतीय संस्कृति, संगीत और कला को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रचनाओं और संगीत के माध्यम से सामाजिक चेतना एवं मानवीय संवेदनाओं को भी अभिव्यक्ति मिली।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।