आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर खौफनाक हमला: 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से वार, बचाने आई दूसरी छात्रा भी घायल

अनंतपुर, 1 नवंबर 2026। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हमले की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा पर बिजली से चलने वाली आरी (चेनसॉ) से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने के लिए आगे आई दूसरी छात्रा भी हमले में घायल हो गई।

घटना राप्ताडू मंडल की बताई जा रही है। हमले में मुख्य पीड़ित छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। हमले के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने घायल छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लड़कियों और महिलाओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, विधायक परिताला सुनीता ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से छात्रा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *