दो दिन से भूखी थी महिला, बेटी की मौत से टूट चुकी थी मां; हेड कांस्टेबल ने अपने पैसों से खरीदा राशन

बुलंदशहर, 6 अक्टूबर 2026। बुलंदशहर में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की संवेदनशील पहल सामने आई है। दो दिनों से भूखी एक महिला मदद की उम्मीद लेकर पुलिसकर्मी के पास पहुंची। महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी बेटी की मौत हो गई है और आर्थिक तंगी के चलते वह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है।

नगर क्षेत्र में पीआरवी-5540 पर तैनात हेड कांस्टेबल अमर पाल सिंह ने महिला की परेशानी सुनी तो उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपने निजी पैसों से महिला के लिए राशन का सामान खरीदा और आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हेड कांस्टेबल की जमकर सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारी सीओ प्रखर पांडेय ने भी पुलिसकर्मी के इस मानवीय प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।

हेड कांस्टेबल अमर पाल सिंह की इस पहल ने पुलिस की वर्दी के पीछे छिपे मानवीय चेहरे को सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *