स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, CCTV में आरोपी प्रेमी घसीटते दिखा; बाद में खुद भी उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश 22सितंबर 2026/लखीमपुर खीरी में स्कूल के अंदर एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सऊद अंसारी स्कूल परिसर में पहुंचा और क्लासरूम के सामने टीचर निशात फातिमा को गोली मार दी। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी महिला टीचर को घसीटकर स्कूल की पहली मंजिल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *