बीजापुर, 18सितंबर 2026। कर्रेगुट्टा क्षेत्र में केरिपु बल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत 17सितंबर को‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया गया। इस दौरान सेवा, समर्पण, सद्भाव और जनविश्वास का संदेश दिया गया।
अभियान के माध्यम से क्षेत्र में शांति, विकास और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। केरिपु बल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाने के साथ लोगों में विश्वास, सुरक्षा और सकारात्मक भविष्य के प्रति आशा का संचार करना है।
‘आशीर्वाद का दीप’ सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रकाश का प्रतीक बताया गया।