जगदलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

जगदलपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान नगर निगम महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *