गली में घेरकर 22 साल के युवक पर चाकू से 17 वार, इलाज के दौरान मौत; पुरानी रंजिश का आरोप

नई दिल्ली। 11सितंबर 2026/पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश डेढ़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के पास गली में मौजूद था, तभी बाइक सवार कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते यश की हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *