चाकू लहराकर युवक को दी जान से मारने की धमकी, बस्तर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जगदलपुर 11सितंबर2026/ बोधघाट थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की सुबह कुम्हारपारा गुरु घासीदास वार्ड निवासी रोनित बघेल उर्फ खरगोश (20) एक व्यक्ति के ऑटो के पीछे नशा कर रहा था। उसे वहां नशा करने से मना किया गया तो वह कथित तौर पर आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर लहराया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने के बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *