बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती पर विशेष रूप से जनजातीय समाज के भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और अस्मिता के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *