लाइफस्टाइल डे पर एनसीसी कैडेटों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, योग-व्यायाम और अनुशासन पर दिया जोर

10सितंबर 2026/

जगदलपुर। 1 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, परचनपाल के तत्वावधान में संचालित सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, जगदलपुर में एनसीसी कैडेटों ने लाइफस्टाइल डे उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कैडेटों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम में कैडेटों ने नियमित व्यायाम, योग, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नशे से दूर रहने और दैनिक जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने का संदेश दिया। कैडेटों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

विद्यालय के शिक्षकों एवं एनसीसी अधिकारियों ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी एनसीसी कैडेटों ने स्वस्थ, स्वच्छ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *