तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी को आया हार्ट अटैक, मंत्री ने दिया CPR; अस्पताल ले जाते समय मौत

हैदराबाद, 8 सितंबर। तेलंगाना विधानसभा में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की।

मेडिकल स्टाफ को भी तुरंत बुलाया गया। काफी प्रयासों के बाद अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजू के अचानक गिरने के बाद विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की। मंत्री ने CPR दिया और मेडिकल टीम ने भी उपचार किया, लेकिन उनकी हालत नहीं सुधरी। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *