छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल संभालेंगे कमान

बिलासपुर 5सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 4 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। यह नियुक्ति मौजूदा चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया है।

जस्टिस अग्रवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज हैं। खास बात यह है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश भी की थी। राजस्थान हाईकोर्ट में नियमित चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर भी मामला चर्चा में है। ऐसे में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *