प्राकृतिक आपदा में दो परिवारों ने गंवाई बेटियां, शासन ने दी 8 लाख की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 18 अगस्त 2026। प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले दो परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत यह सहायता राशि मंजूर की है।

लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम सुरगुड़ा निवासी कुमारी बुदनो पिता लखमू राम की गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके परिजन के रूप में माता श्रीमती लखमी बाई पोड़ियामी को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं भानपुरी तहसील के ग्राम बनियागांव निवासी प्रेमबत्ती कश्यप पिता पारेश्वर कश्यप की डबरी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री पारेश्वर कश्यप को भी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को स्वीकृत सहायता राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *