जगदलपुर3जुलाई 2026/भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और वर्तमान में चल रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रत्येक मंडल में DLP महाअभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में संगठन विस्तार और डिजिटल अभियानों को गति देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बस्तर में भाजपा युवा मोर्चा का संगठनात्मक मंथन, 13 मंडल अध्यक्षों संग DLP महाअभियान को देंगे नई रफ्तार